
इन दिनों
भोजपुरिया किंग दिनेश लाल यादव ”निरहुआ“ व हिट अदाकारा
पाखी हेगड़े की तो बल्ले-बल्ले हो गई हैं। इन दोनो की जोड़ी ने एकबार फिर धमाल मचा डाला है
बॉक्स ऑफिस पर, परंतु एक नहीं डबल! जी
हाँ , इस होली पर आई निरहुआ-
पाखी स्टारर दो फिल्में ”सात
सहेलियां “ व ”शिवा“ ने तो कमाल की ओपनिंग दर्ज की है। इन दोनों फिल्में को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। निर्माता निर्देशक राजकुमार आर. पाण्डे की ”सात
सहेलियां “ को बिहार व यूपी के सिनेमा घरों में सभी शो हाउसफूल प्राप्त हुए है । वही डी. रामानायडू निर्मित व जी सुब्बाराव निर्देशीत ‘शिवा’ को बिहार के साथ मुम्बई में भी रिलीज किया गया है और इन दोनों जगहों पर ये फिल्म हाऊसफूल जा रही है। दो अलग-अलग स्टोरी लाईन वाली इन दोनों फिल्मों में दिनेश
पाखी का अलग-अलग लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और वे उसका काफी लुत्फ भी उठा रहे है। वर्ष 2010 की शुरूआत में निरहुआ-पाखी द्वारा दिया यह डबल धमाल वाकई इनके इस साल की तैयारियों पर ध्यान आर्कषित करता है। तो चलिए दर्शक, हम लेते है इस ”डबल धमाल“ का आनंद।
You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar