
भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्रीज में अपने सुपरहिट गानों को लेकर अभी से ही हर जुबान पर चर्चा में बनी मानस मूवीज इन्टरनेशनल की मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म ”देवरा बड़ा सतावेला“ की दस्तक इसी माह भोजपुरीया दर्शकों के बीच होने वाली है। जी हा, इसी महीनें यानि की मार्च में ”देवरा बड़ा सतावेला“ प्रर्दशन को तैयार हैं। भोजपुरिया फिल्मों के दो सुपरस्टार रवि किशन और पवन सिंह की शानदार जोड़ी से सजी इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बड़ी ब्रेसबी से है। बिहार के वितरक रहें दिलीप जयसवाल द्वारा निर्मित इस पारिवारिक रोमांटिक, एक्शन फिल्म में तीन भाईयों की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें रवि किशन अदाकारा रानी
चटर्जी के संग है वही पवन सिंह हाट एण्ड हिट अभिनेत्री मोनालीसा के साथ। इनके साथ ही तीसरे जोड़ी है प्रदीप पाण्डे व नेहा महमूद की जो कि एकदम फ्रेश है। मनोरंजन के साथ-साथ एक्शन के बेजोड़ तड़के से सजी इस मसाला फिल्म के गाने लिखें है विनय
बिहारी , पप्पू ओझा व श्याम देहाती ने वही संगीत है मधुकर आनन्द का। फिल्म की कहानी लिखी है संतोष मिश्रा जैसे सफल लेखक ने, जो पहले ही
भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर निरहुआ रिक्सावाला व दिवाना जैसी ब्लाकबास्टर फिल्म दे चुके है। भव्यता व कैनवास पर भी काफी भव्य बनी इस फिल्स में रवि किशन, पवन सिंह, रानी चटर्जी, मोनालिसा, प्रदीप पाण्डे, नेहा महमूद, ब्रजेष त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डे, विजय खरे, अनूप अरोड़ा, पुष्पा वर्मा, के.के. गोस्वामी, आनंद मोहन, पृथ्वी सिंह व दिव्या दिवेदी मुख्य किरदारों में है।
You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar