
मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के रीडर, डा. करुणाशंकर उपाध्याय की अध्यक्षता में रंग अबीर गुलाल पानी कीचड़ को धता बताकर फूलों की होली खेलते हुए अपनी लोकप्रियता के शिखर पर आसन्न सेटेलाईट भोजपुरी चैनल ‘‘मैजिक टीवी’’ की फागुनी बयार ने मुंबईवासियों का मन मोह लिया। जनदृष्टि सेवा संघ व कला संगम ठाणे द्वारा आयोजित गीत संगीत एवं नृत्य से ओत प्रोत वसंतोत्सव में जहां भोजपुरिया फिलम जगत की हस्तियों का मेला लगा हुआ था वहीं समाज, शिक्षा, क्रीडा एवं उद्योगजगत की हस्तियों की उपस्थिति मुलुण्ड (प.) स्थित कालीदास नाट्यगृह की शोभा बढ़ा रही थी। फिल्म कलाकार डाॅली यादव एवं ‘‘मैजिक टीवी’’ के हराया हरीश द्वारा प्रस्तुत आॅर्केस्ट्रा मीठे बोल की मिठास तब और बढ़ गई जब आर्केस्ट्रा की धुन पर अभिनेत्री रिंकू घोष, कल्पना शाह, पूजा शिंदे, नीलम ठाकुर, पूजा सिंह के साथ अभिनेता पंकज केशरी, शुभम तिवारी, छैला बिहारी, बालेश्वर सिंह, मनोज द्विवेदी, जीतेन्द्र यादव, सिंगापुर से आये चुन्नू भैया आदि भी थिरक उठे। बिस्टजी, फिल्म निर्माता जनार्दन यादव, एन.के. श्रीवास्तव, रामकुमार पांडे, निर्देशक पराग पाटिल, राजकुमार पांडे, असलम शेख, संजय श्रीवास्तव, एड. दयानंद पाठक, नितिन पाठक, संगीतकार, गणेश पांडे, निरहुआ सटल रहे फेम गीतकार प्यारेलाल यादव, अजय मदान, चरणजीत सिंह मथारू, विजय तन्ना, सलाहकार डाॅ. बाबूलाल सिंह, डाॅ. आर.एम. पाल, पत्रकार शंभू सक्सेना, पवन तिवारी, सुनीता यादव, रितेश दुबे आदि की उपस्थिति में गायक कलाकार अनिल लाल यादव एवं अरोमा गुप्ता ने अपने स्वर लहरी से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। राम अवतार यादव ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी रखीं कलासंगम की चेयनमेन शोभा पाठक की अगुवाई में मैजिक टीवी मुंबई प्रमुख बालेश्वर सिंह ने अतिथियों व कलाकारों का स्वागत कियां जनदृष्टि के अध्यक्ष डा. अमरबहादुर पटेल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक श्यामल, रामचंद्र यादव, यासीन अंसारी व छात्र वाहिनी के अध्यक्ष प्रियेश सिंह की प्रशंसा करते हुए अतिथियों तथा कलाकारों के प्रति आभा व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग एवं प्यार की अपेक्षा की। इस अवसर पर रेखा चैबे को मुंबई महिला प्रकोष्ठ प्रमुख तथा नरसिंह सिंह को मुंबई उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar