
निर्मात्री दीपा नारायण झा की पांचवी भोजपुरी फिल्म ‘कानून हमरा मुट्ठी में’ का शानदार प्रीमियर शो नवरंग (मुंबई) में आयोजित हुआ। यूडी मूवी एवं श्रीराम लखन प्रोडक्शन के इस संयुक्त निर्माण के प्रस्तुतकर्ता उदित नारायण हैं और निर्देशक हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आनंद डी. गहतराज। पत्रकारों से बातचीत करती हुई दीपा नारायण ने कहा,
यह हमारी पूरी टीम के लिए प्रसन्नता की बात है कि हमारी पांचवी कोशिश भी सफल रही। भोजपुरिया दर्शकों के हम कृतज्ञ हैं कि उन्होंने हमारे परिश्रम को मान्यता दी, स्वीकारा। हमारी कम्पनी लगातार
भोजपुरी फिल्में बनाती रहेगी। ‘‘कानून हमरा मुट्ठी में’’ मेरे लिए ही नहीं पूरी टीम के लिए प्रतिष्ठा का विषय रही क्योंकि इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म ‘कब होई गवना हमार’ की पूरी यूनिट दोबारा सक्रिय थी। दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारे लिए ज़रूरी था और आज हमें गर्व है, संतोष है कि फिल्म सब जगह सुपर हिट हुई। बिहार मंे तो इस फिल्म ने हंगामा किया ही था, मुंबई व महाराष्ट्र के अन्य जगहों पर भी इसकी शानदार ओपनिंग के समाचार से हम बेहद प्रसन्न हैं। इसका एक गाना- ‘मोबाइल चोली में रखबू त सिम लाॅक हो जाई....’ तो सुपर हिट है। नवरंग सिनेमा में बात करती दीपा नारायण ने आगे कहा, कि रवि-दिव्या की जोड़ी ने दोबारा अपना जादू दर्शकों पर काबिज करा दिया। रवि किशन-दिव्या देसाई के समानान्तर नवोदित शुभम तिवारी और उनकी जोड़ीदार मोनालिसा ने भी सबको प्रभावित किया। रानी चटर्जी ने आइटम गर्ल के रूप में खासी ख्याति अर्जित की। आलोक यादव विलेन के रूप में छाये रहे। राज सेन-धीरज सेन का संगीत जोरदार है। नरेन्द्र पटेल की फोटोग्राफी, ओमी का नृत्य, जीतू का स्टंट सब कुछ कमाल का है। एस.के. चैहान के संवाद भी चुटीले हैं। सोनू त्रिपाठी और आदित्य नारायण फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म कुल 21 सिनेमाघरों मं प्रदर्शित हुई है।
You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar