आज भोजपुरी फिल्मों का मार्केट दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी की ओर है। दिन प्रतिदिन ना सिर्फ मेंकिंग स्तर से बल्कि इसके प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार में भी काफी बदलाव आ रहे हैं। और इसी का ताजा तरीन उदाहरण देखने को मिला पिछलें दिनों मुम्बई में जहाँ पर भारतीय सिनेमा के मूवी मूगल डा॰ डी॰ रामानायडू की पहली भोजपुरी फिल्म ‘‘शिवा’’ का प्रिमियर मल्टीप्लेक्स में किया गया। मुम्बई के जोगेश्वरी स्थित 24 कैरेट मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म का बड़ी धूम-धाम के साथ प्रिमियर किया गया जिसमें भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिन्दी फिल्मों के भी काफी चेहरें पहुँचे। सुरेश प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस सामाजिक व व्यावसायिक फिल्म को डाॅ डी॰ रामानायडू ने बनाया है वही निर्देशित किया है जी॰ सुब्बा रेड्डी नें। तकनीकी स्तर के साथ-साथ लाॅज कैन्वास पर बनाई गई इस फिल्म में भोजपुरी किंग दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ शंकर नामक युवक की भूमिका में है जो दूसरों के लिए काम करता है वही अभिनेत्री पाखी हेगड़ें ‘‘पूजा’’ नामक युवती के किरदार में है जो काफी हाॅट अवतार में हैं। इस फिल्म की यू॰ एस॰ पी॰ कामेडीयन मनोज टाइगर का ‘‘बसंत’’ नामक किरदार है वही सत्यप्रकाश खलनायक की दमदार भूमिका में है। फिल्म में दिनेश लाल यादव एकदम नये लुक में है वही पाखी काफी हाॅट एण्ड ग्लैमरस रोल में। फिल्म में दर्शकों को एक्शन के कई खतरनाक दृश्यों को देखने को मिलेगें। ‘‘शिवा’’ के गानें प्यारेलाल यादव ने लिखे है वही संगीत राजेश-रजनीश का है। आयोजित प्रिमियर शो में अभिनेता अमर उपाध्याय, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, पंकज केशरी, निर्माता दुर्गा प्रसाद मजुमदार, अभय सिन्हा, आलोक कुमार, अशोक गुप्ता, निर्देशक असलम शेख, एम॰आई॰राज, हैरी फर्नाडिस, रवि भूषण, प्रेमचंद्र झा, गीतकार विनय बिहारी व प्रचारक प्रशांत-निशात उपस्थित सहित कई लोग उपस्थित थे। मुम्बई के सिनेमाघरों में धूमधाम से रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली है।
Tags:



© 2010 Created by Alok Singh.
Powered by
.
You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar