भोजपुरीया किंग कहे जानेवाले दिनेष लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ अब ‘‘भोजपुरीया कृष’’ बन चुके हैं। जी हाँ, निरहुआ प्रसिद्ध निर्माता
डॉक्टर डी0 रामानायडू की फिल्म ‘‘
शिवा’’ में इस अवतार में नजर आयेंगे। निरहुआ का ये नया अवतार पर्दे पर ना सिर्फ दुष्मनों को ‘‘दाँतो तले अंगुली चबवाता’’ नजर आयेगा बल्कि अभिनेत्री को भी अपने हैरत अंगेज कारनामों से बचाता दिखेगा। निरहुआ का इस फिल्म में ‘‘
भोजपुरीया कृष’’ का अंदाज
दर्शको को रोमांचित करेगा।
सुरेश प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में निरहुआ के अपोजिट पाखी हेगड़े नजर आयेंगी। जी0 सुब्बा रेडी के निर्देषन में तैयार ‘‘
शिवा का निर्माण किया है
डॉक्टर डी रामानायडू ने जो
बॉक्स ऑफिस पर ‘‘अनाड़ी’’, ‘‘हम आपके दिल में रहते हैं, दिलवाला, रखवाला, प्रेम नगर व भारत के हर भाषा में फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। फिल्म में
दर्शकों को हर मनोरंजन के मसाले देखने को मिलेंगे वही
एक्शन देख
दर्शको के होश भी उड़ सकते हैं। फिल्म में निरहुआ व पाखी के साथ मनोज टाइगर सत्य प्रकाष, पी0डी0 राज, अनूप अरोड़ा, ललन सिंह व डी0 रामानायडू मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म होली पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar