राहुल मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ``मर्द न. 1´´ का मुहूZत पिछले दिनों हैदराबाद में किया गया। मुहूZत के साथ ही फिल्म की 35 दिवसीय शुटिंग भी चालू हो गई। फिल्म का निर्माण न. 1 सिरीज के निर्माता बी. ओबुल सुब्बारेडडी कर रहे हैं जो इससे पहले ``खिलाड़ी न. 1´´, ``निरहुआ नं. 1´´ जैसे सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके है। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ``मुदुल´´ की मुख्य भूमिका है।
इस फिल्म के अन्य किरदारों में नायिका सायरा बानों, मनोज टाईगर, मुख्तार खान, मधु, चिटटी बाबू है। फिल्म का निर्देशन रमना मोगली कर रहे हैं। निर्माता बी. ओबुल सुब्बारेडी के मुताबिक ``मर्द न. 1´´ एक्शन पैक्ड रोमांटिक फिल्म होगी।
फिल्म के संगीतकार: राजेश-रजनीश, गीतकार: विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, कथा-लेखक: बी. ओबुल सुब्बा रेडडी, संवाद: सुरेन्द्र मिश्रा, छायांकन: मोहन चान्द, एक्शन: नन्दू, कार्यकारी निर्माता: एम. किशोर, नृत्य मोहन, सम्राट व प्रचारक: प्रशांत-निशांत है। फिल्म में मनोज तिवारी ``मृदुल´´ का एक्शन अवतार पर्दे पर नज़र आएगा।



© 2010 Created by Alok Singh.
Powered by
.
You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar