
भोजपुरिया दशZकों का अपना पसन्दीदा चैनल ``महुआ´´ अब बॉलीवुड के कलाकारों को भी भोजपुरिया रंग में रंगने लगा है। और इसी क्रम में ``महुआ´´ पर प्रसारित होनेवाले लोकिप्रय रियलिटी शो ``डांस संग्राम´´ के मंच पर भोजपुरिया अन्दाज में दिखेंगी अदाकारा विद्या बालन। विद्या ने ``डांस संग्राम´´ के मंच पर ना सिर्फ अपना भोजपुरिया अन्दाज दिखाया बल्कि वे भोजपुरिया रंग में रंग गई और ठुमके भी लगाएं। अपनी फिल्म ``इिश्कयां´´ को इस शो के माध्यम से भोजपुरिया दशZकों के बीच प्रमोट करने पहुंची विद्या बालन ने सबसे पहले मंच पर आते ही सभी दशZकों को नमस्कार किया। उन्होंने भोजपुरी भाषा में उनका हाल-चाल भी पूछा और बैठी `जज´ की कुर्सी पर जहां पर पहले से ही विराजमान थी अदाकारा श्वेता तिवारी, डांसर संभावना सेठ व `महागुरू´ सरोज खान।
इसके बाद मंच पर शुरू हुआ ``डांस का महायुद्ध´´, बेहतरीन बारह में स्थान बनाने के लिए। सभी 9 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां देनी शुरू की। पटना की अंजली मिश्रा ने गाना `फूलों की बनी´ पर अपना मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और विद्या बालन का दिल जीतते हुए ``पॉकेट साईज धमाल´´ की उपाधी विद्या से पाई। फिर रांची के दिपू सिंह ने भोजपुरी के सफल गानों में से एक ``निरहुआ रिक्शावाला....निरहुआ रिक्शावाला´´ पर धमाकेदार प्रस्तुती दी। इस परफारमेंस से काफी खुश विद्या ने एंकर दिनेश लाल यादव ``निरहुआ´´ को इस गानें पर ठुमके लगाने को कहा और जैसे ही ``निरहुआ´´ ने ठुमके लगाएं, विद्या भी मंच पर आ धमकी और फिर दिपू, निरहुआ व विद्या ने झूमाने वाली परफारमेंस दी। विद्या ने शो के दौरान पटना की प्रतिभागी चांदनी को ``बिहार का धमाल´´ बताया। रांची की परफॉरमर कोमल के हृदयस्पशीZ परफारमेंस ने सरोज खान का दिल जीत लिया और उन्होंने `कोमल´ को मंच पर जाकर डांसिंग स्टेप बताएं, जिससे की पूरा सेट तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कोमल के परफारमेंस को ना सिर्फ सराहा बल्कि यहां तक कह दिया कि ``पांव में फ्रेक्चर´´ होने के बावजुद तुमने जो कर दिया है वो अच्छे-अच्छे नहीं कर पाते हैं। और फिर अन्त में तीन प्रतिभागियों ने `बेहतरीन बारह´ में स्थान बनाया और चार प्रतिभागी डेंजर जोन में गये और दो प्रतिभागी नम आंखे से सदा-सदा के लिए ``डांस संग्राम´´ के इस मंच से विदा हो गए। और अन्त में फिर अभिनेत्री विद्या बालन मंच पर आकर सभी प्रतिभागियों के साथ अपनी फिल्म ``इशिकयां´´ के गानें पर ठुमके लगाएं। इस खास एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार को रात्रिा 8.00 बजे किया जायेगा।
You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar