भोजपुरी परदे पर एक अदाकारा जो अपने मेहनत और लगन के बल पर आज हर दिलों व दिमाग में अपना स्थान बनाने में सफल रही है, वे है रूबी सिंह। रूबी सिंह ना ही सिर्फ प्रभावी अदाकारा है बल्कि हम उन्हे भेाजपुरी सिनेमा की लकी अदाकारा भी कह सकते है। प्रसिद्व निर्माता आलोक कुमार की ”हो गईल बा प्यार ओढ़निया वाली से“ अपने अभिनय पारी काी शुरूआत करने वाली रूबी ने ना ही सिर्फ इस फिल्म से सफलता का स्वाद चखा बल्कि भोजपुरीया किंग निरहुआ की भी सफलता की शुरूआत इसी फिल्म से ही हुई। उसके बाद रूबी ने कई भोजपुरी फिल्में भी की और साथ ही में महुआ के धारावाहिक ”सातों वचनवा निभाइब सजना“ में भी रूबी ने लीड रोल किया जिसे की दर्शकों की काफी प्रशंसा मिली और रूबी की छोटे पर्दे की पारी काफी सफल रहीं। छोटे पर्दे के साथ रूबी सिंह ने पवन सिंह के साथ ”मेंहंदी रचाई तोहरे नाम की“ व ”ओढ़निया कमाल करें“ सरीखे फिल्मों में काम किया जिस में से 2009 कर ब्लाॅक बस्टर “ओढनिया कमाल करें” ने पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार होने का ताज दिलवाया। इसके साथ ही रूबी की ”फूलौरी बिना चटनी कैसे बनी“ भी दर्शकों को काफी पसंद आई। मूलतः पटना की रहने वाली रूबी सिंह जिसने एलबमों से शुरूआत करके धीरे-धीरे अपनी मंजिल की राह खुद बनाते हुए आज सफलता को अपने नाम किया है की अभी आने वाली फिल्में है कुरूक्षेत्र, चोरवा बनल दामाद व त्रिनेत्र। बहरहाल, अपनी सशक्त अभिनय और लकी होने की दर्जा से नित्य ऊचाईयों की ओर अग्रसर रूबी की मुकाम वाकई तारीफ योग्य है।
Tags:



© 2010 Created by Alok Singh.
Powered by
.
You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar