
भोजपुरी फिल्मों के नए नवेले सुपरस्टार पवन सिंह और खूबसूरत अदाकारा मोनालीसा की जोड़ी पहली बार भोजपुरीया सिल्बर स्क्रीन पर दस्तक देने को तेयार है, लेकिन एकदम नए अंदाज में। जी हाँ , पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी पहली बार में ही हॉट एण्ड हिट दिखने वाली है। बिहार निवासी निर्माता दिलीप जयसवाल की मल्टीस्टारर फिल्म ”देवरा बड़ा सतावेला“ में आप सभी दर्शकों को देखने को मिलेगा पवन-मोनालिसा पर एक से बढ़कर एक हाॅट एण्ड रोमांटिक दृश्य। मानस मूवीज इन्टरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म में पवन सिंह व मोनालीसा पति पत्नी की भूमिका में है और उन पर एक हॉट ”पूल बाथ “ सॉंग भी फिल्माया गया है, जो कि आपको रोमांचित करेगा। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर निर्देशक राजकुमार आर. पाण्डे निर्देशीत इस फिल्म में पवन व मोनालसा के अलावे भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन, रानी चटर्जी, प्रदीप पाण्डे, नेहा महमुद, ब्रजेश त्रिपाठी, अवधेष मिश्रा, संजय पाण्डे, विजय खेर, अनूप अरोड़ा, पुष्पा वर्मा व दिव्या द्विवेदी नजर आयेंगी।इस फिल्म के गानें बिनय बिहारी, पप्पू ओझा, श्याम देहाती ने लिखे है वही संगीत मधुकर आनन्द का है। बकौल, निर्माता दिलीप जयासवाल व निर्देशक राजकुमार आर.पाण्डे इस फिल्म में पवन मोनालिसा का अवतार दर्शकों को जरूर रोमांचित करेगा। फिल्म का प्रर्दशन इसी माह होगा।
Tags:



© 2010 Created by Alok Singh.
Powered by
.
You need to be a member of Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar to add comments!
Join Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar