Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar

Bhojpuria Film News - Bhojpuri Film Samachaar

Alok Singh

मनोज तिवारी के नाम पर बदलापुर में धोखाधड़ी


मुम्बई। भोजपुरी सुपर स्टार और लोक गायक मनोज तिवारी के नाम पर बदलापुर में लोगों को धोखा दिया गया। बदलापुर में मनोज तिवारी की भजन संध्या के नाम पर पचास हज़ार से ज़्यादा लोगों को एकत्र करने के बाद अचानक आयाजकों ने कह दिया की मनोज तिवारी का एक्सीडेंट हो गया है और वो बुरी तरह घायल हो गये हैं। मनोज तिवारी के घायल होने की ख़बर से हड़कंप मच गया। मज़े की बात यह है कि मनोज तिवारी को नहीं पता था कि उनके नाम पर इस तरह की धोखाधड़ी की जा रही है। मनोज तिवारी के निजी प्रवक्ता शिशकान्त सिंह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक बदलापुर में कृश्णा इस्टेट के पास मनोज तिवारी से बिना संपर्क किये मंगलवार, 19 जनवरी, 2010 को `भजन संध्या´ का आयोजन किया गया और पूरे बदलापुर में पोस्टर भी लगा दिया। मनोज तिवारी को सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई तो आयोजकों को याद आया कि उन लोगों ने तो मनोज तिवारी से संपर्क ही नहीं किया है। आयोजनों ने बाद में यह कह दिया कि मनोज तिवारी का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गये हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया। मनोज तिवारी के कुछ चाहनेवाले रोने लगे और कुछ लोगों ने मनोज तिवारी से फोन पर सम्पर्क किया तब जाकर इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ। मनोज तिवारी अपने ने चाहनेवालों से अपील की है कि वो इस तरह के धोखेबाजों से बच के रहें साथ ही मनोज तिवारी इन धोखेबाज आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात भी सोच रहे हैं।

Tags: bhojpuri, bhojpuria, film, manoj, tiwari

Reply to This

Replies to This Discussion

Alok bhaiya pranam....kabhi bhi hamari desh se dhokha dhadi na ja sakela....kahe ki abhi bhi kuchh harami log desh me swatantra ghumt bane.....

Reply to This

Reply to This

RSS

Interviews

ये फिल्में मेरी ड्रीम प्रोजेक्ट हैं-रिंकू घोश

`बिदाई´ फिल्म से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी नायिका रिंकू घोश का इस साल भी सिनेमाई पर्दे पर दबदबा रहेगा। उनकी चार फिल्में `तू ही मोर बालमा´, `गठबंधन प्यार के´, `मृत्युंजय´ और `लाल लुग्गा´ हॉट केक बनी हैं। `तू ही मोर बालमा´... read more

दर्शको को भी बदलाव चाहिए-संजय पाण्डेय

संजय पाण्डेय सिल्वर स्क्रीन के उस खलनायक का नाम है जिसके `आयडियल´ हैं प्राण और पर्दे पर संजय पाण्डेय का खल किरदार दर्शको के रोंगटे खड़ा कर देता है ज़ाहिर है एक खलनायक की ये सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। संजय पाण्डेय ने `घर द्वार´, `हम बाल ब्रह्मचारी तू कन्या कुंआरी´, `गब्बर सिंह´, `बृजवा´ और `दिवाना´ सहित कुल 18 फिल्मों में खलनाय.. read more

आज भी संगीत मेरा पहला प्यार है : पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा जगत के नए सुपर स्टार हैं, पवन सिंह। पवन सिंह मूलत: आरा (बिहार) के रहने वाले हैं। पवन ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत ``रंगली चुनरिया तोहरे नाम से´´ ..read more

जीतेश दुबे और मनोज तिवारी का `यादव पान भण्डार

भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज़ों का गठजोड़ हुआ है। जी हां, भोजपुरी के नंबर वन निर्माता जीतेश दुबे और मेगा स्टार मनोज तिवारी पहली बार एक साथ जुड़े हैं फिल्म `यादव पान भण्डार´ के लिए। इस फिल्म में मनोज तिवारी पान बेचनेवाले.........read more


``डांस संग्राम´´ में विद्या बालन का भोजपुरिया अन्दाज

भोजपुरिया दशZकों का अपना पसन्दीदा चैनल ``महुआ´´ अब बॉलीवुड के कलाकारों को भी भोजपुरिया रंग में रंगने लगा है। और इसी क्रम में ``महुआ´´ पर प्रसारित होनेवाले लोकिप्रय रियलिटी शो ``डांस संग्राम´´ के मंच पर भोजपुरिया अन्दाज में दिखेंगी अदाकारा विद्या बालन। विद्या ने ``डांस संग्राम´´ के मंच पर.. read more


NIRAHUWA CREATES JAADU ON SMALL SCREEN


Bhojpuri superstar Dinesh lal yadav ''nirahuwa'' has created jaadu on small now.His reality show '' DANCE SANGRAM'' which he anchored has got tremendous response from the audience in his first week.Telecasted on First bhojpuri entertainment chanjnel '' MAHUAA'' this show has make presence in TRP rating and got opening TRP of 2.00 % which is superb.The audience are liking nirahuwa's anchoring style & his attidue.

Photos

Loading…

© 2010   Created by Alok Singh.   Powered by .

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service