We're sorry, but this discussion has just been closed to further replies.
शुभम तिवारी के बारे में जानते हैं आप। बीते साल इस सितारे ने नवोदित कलाकारों में अच्छी खासी चर्चा बटोरीं उनकी फिल्म `कानून हमरा मुट्ठी में´ सुपर डुपर हिट हुई और तो और शुभम की तारीफों के खूब कसीदे पढ़े गये। अब शुभम अपना जलवा दिखायेंगे एक नये रूप में पिफल्म `तू ही मोर बालमा´ से। जी हां, शुभम तिवारी इस फिल्म में बंगाली बाबू की भूमिका में नज़र आयेंगे। फिल्म को निर्देिशत किया है असलम शेख ने जबकि फिल्म के निर्माता हैं रितेश कुमार। जीतेश दुबे प्रस्तुत इस फिल्म में शुभम तिवारी की नायिका हैं रिंकू घोश। बंगालन बनी रिंकू और शुभम की जोड़ी लोगों को खूब चौंकायेगी। शुभम की एक और खास बात यह है कि वे निर्देशकों की पसन्द नंबर वन बनते जा रहे हैंं। वैसे शुभम इस मामले में लकी हैं उन्होेंने हमेशा बड़े निर्देशकों के साथ बड़ा काम ही किया है जैसे वे नेशनल अवार्ड विजेता आनन्द गहतराज के साथ पहली फिल्म करने के बाद दूसरी फिल्म उन्होंने असलम शेख के साथ किया और तीसरी फिल्म भी उनकी अवार्ड विनर डायरेक्टर के साथ ही है। झारखण्ड के रहने वाले शुभम तिवारी कहते हैं मैं काफी खुशनसीब हूं कि मैं निर्देशकों की पसन्द नंबर वन बन गया हूं। ख़ैर शुभम तिवारी को लेकर भोजपुरी वल्र्ड में अच्छी खासी चर्चा है कि एक और बेहतरीन सितारा आ गया भोजपुरी वल्र्ड में, जो आते ही छा गया।



© 2010 Created by Alok Singh on Ning. Create a Ning Network!