
सिल्वर स्क्रीन पर `गुमनाम´, `वो कौन थी´, `फकीरा´ `पारस´, `देवता´ `कालीचरण´, `मेरी जंग´, `सिलसिला है प्यार का´, `आज का गुण्डाराज´, `आग से खेलेंगे´ सहित 17 से ज़्यादा सफल फिल्में देनेवाले निर्माता एन.एन. सिप्पी की फिल्म निर्माण कंपनी एन.एन. सिप्पी प्रोडक्शंस ने एक नया आगाज़ किया। आगाज़ भी ऐसा कि लोग दंग रह गये। एन.एन. सिप्पी प्रोडक्शंस अब भोजपुरी फिल्म निर्माण में भी उतर गई है। इस कंपनी की पहली भोजपुरी फिल्म `मृत्युंजय´ का मुहूर्त मुम्बई के अंधेरी के ट्रायो डिजिटल स्टूडियो में धूमधाम से किया गया। इस फिल्म के निर्माता है प्रवेश सिप्पी जबकि निर्देशक है जगदीश शर्मा।
भोजुपरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, रिंकू घोश, बृजेश त्रिपाठी, मनोज टाइगर, संजय पाण्डे तथा गोपाल राय द्वारा अभिनीत इस फिल्म के मुहूर्त पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रवेश सिप्पी ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा की सफलता और दिनों दिन बढ़ रही इसकी लोकप्रियता ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस फिल्म `मृत्युंजय´ में लोगों को काफी कुछ नया मिलेगा।
इस अवसर पर निर्देशक जगदीश शर्मा के साफ कहा कि एन.एन. सिप्पी प्रोडक्शन का भोजपुरी सिनेमा निर्माण में आना भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव की बात है। भोजपुरी सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिन्दी सिनेमा के समानान्तर खड़े भोजपुरी सिनेमा के विकास की एक और कड़ी बनेगी प्रवेश सिप्पी निर्मित और जगदीश शर्मा निर्देिशत फिल्म `मृत्युंजय´। इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के तमाम दिग्गज़ों ने प्रवेश सिप्पी तथा जगदीश शर्मा और दिनेशलाल यादव सहित पूरी टीम को बधाई दिया। इस फिल्म के गीत लिखे हैं विनय बिहारी और प्यारेलाल यादव ने जबकि संगीत दिया है धनंजय मिश्रा ने। फिल्म के लाईन प्रोड्यूसर हैं आशीश गुप्ता। कथा और पटकथा लिखा है नईम एजाज-जगदीश शर्मा ने, संवाद सुरेन्द्र मिश्रा का है। एक्शन राम शेट्टी, डांस रिक्की गुप्ता और तेजस दत्तानी तथा कैमरामैन राजू के.जी. हैंं। प्रोडक्शन डिजाईनर हैं सागर शुक्ला। एडिटर नासिर हकीम अंसारी और प्रचारक हैं शिशकान्त सिंह और रंजन सिन्हा। इस अवसर पर नारियल फोड़ा खुद प्रवेश सिप्पी ने जबकि मुत्युंजय के मुहूर्त पर मौजूद अतिथियों में निर्माता जीतेश दुबे, फिल्म फाइनेंसर दुगाZ नटराज, “याम बहादुर सिंह, कम्पलीट सिनेमा के कुमार मोहन, निर्माता मुकेश पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह सोरान, नानू राजपूत, फारुक सिद्दीकी, जिमी, निर्देशक असलम शेख, बॉली, अभिनेत्री मोनालिसा, कल्पना शाह, अभिनेता शुभम तिवारी, विक्रान्त सिंह, जय सिंह सहित तमाम दिग्गज मौजूद थे।
बहरहाल साल की इस सबसे बड़ी भोजपुरी फिलम `मृत्युंजय´ के मुहूर्त कोलंबे समय तक याद किया जायेगा।