
भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार और चर्चित लोकगायक मनोज तिवारी का आज 01 फरवरी, 2010 को जन्म दिन है। इसी दिन मनोज तिवारी की शादी की सालगिरह भी है। मनोज तिवारी को जन्म दिन की शुभकामना देने के लिए उनके चाहनेवालों ने देश विदेश में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया है। मनोज तिवारी इस बार अपना जन्म दिन मुम्बई में नहीं बल्कि अपनी मां के साथ वाराणसी में मनायेंगे। मनोज तिवारी को जन्म दिन की बधाई देने के लिए वाराणसी में भी दिग्गज़ों का जमावड़ा लगेगा। मनोज तिवारी ने आज (31 जनवरी, रविवार) को वाराणसी मैराथन कार्यक्रम में भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे।



© 2010 Created by Alok Singh.
Powered by
.